शाहिद कपूर अपनी पहली ही फिल्म 'इश्क विश्क' से लाखों लड़कियों के दिलों पर राज करने लगे। फैंस का दिल तोड़ते हुए उन्होंने साल 2015 में अरेंज मैरिज की। शाहिद ने दिल्ली की रहने वालीं मीरा राजपूत के साथ सात फेरे लिए। 25 फरवरी को शाहिद कपूर अपना जन्मदिन मनाते हैं।
हिंदी सिनेमा में दिव्या भारती का नाम ऐसी अभिनेत्री के तौर पर लिया जाता है जो बेहद कम उम्र में ही सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गईं। उनके साथ काम करने के लिए निर्देशकों की लाइन लगी थी। दिव्या का जन्म 25 फरवरी को मुंबई में ओम प्रकाश भारती के घर में हुआ, जो एक बीमा अधिकारी थे। दिव्या 90 के दशक की ऐसी खूबसूरत अभिनेत्री थीं जिन्होंने अपने लुक्स और मासूमियत से पूरे देश के दिल में जगह बनाई।
भारतीय टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शोज पर देसी संस्कृति की अनदेखी करने के अक्सर लगने वाले आरोपों पर गीता मां के नाम से मशहूर रहीं कोरियोग्राफर गीता कपूर ने बड़ा बयान दिया है। एक नए डांस रियलिटी शो की मुंबई में लॉन्चिंग के मौके पर गीता कपूर ने कहा कि अगर भारतीय टेलीविजन पर पश्चिमी नृत्य संगीत का प्रचार प्रसार बढ़ा है तो इसके लिए सीधे तौर पर भारतीय मनोरंजन टेलीविजन के दर्शक ही जिम्मेदार हैं।
अहमदाबाद में जब दुनिया की दो सबसे बड़ी शख्सियत लोगों को संबोधित कर रही थीं तो देश की राजधानी दिल्ली को सुलगाने की साजिश चल रही थी। दिल्ली के जाफराबाद में नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर ऐसी हिंसा भड़की की एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। जमकर पथराव हुआ हुआ और माहौल खराब करने की जमकर कोशिश हुई। सोशल मीडिया पर इस हिंसा के खिलाफ लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस बीच कुछ बॉलीवुड हस्तियों ने भी इसकी निंदा की।
बिग बॉस के घर से निकलने के बाद माहिरा शर्मा के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। बिग बॉस के फिनाले में माहिरा ने जो ड्रेस पहनी थी वो आलिया भट्ट की आइफा में पहनी ड्रेस की तरह ही थी। लोगों ने इस बात पर माहिरा को खूब ट्रोल किया। लेकिन अब माहिरा एक बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं।